कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रैना के मुद्दे पर आईसीसी ने साध रखी है चुप्पी

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के सटोरिये से कथित संबंध रखने वाली महिला के साथ दिखने के मामले में अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) फिलहाल चुप्पी साधे हुए है।
आईसीसी ने कहा कि अगर उसे इस मुद्दे पर कोई रिपोर्ट भेजी गई है तो यह गोपनीय ही रहेगी। आईसीसी के सीईओ हारून लॉगर्ट ने कहा कि हम अपने व्यावसायिक साझेदारों के साथ वित्तीय करारों का खुलासा नहीं करते। इसी तरह हम क्रिकेट बोर्डो की एंटी करप्शन एंड सिक्युरिटी यूनिट (एसीएसयू) को भेजी गई रिपोर्टो का भी सार्वजनिक मंच पर खुलासा नहीं करते। लॉर्गट ने कहा, बोर्ड हमारे साथ बात करता है और हम बोर्ड के साथ। यह प्रोटोकाल है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें