मुंबई। सरकारी कम्पनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 5.87 फीसदी अधिक शुद्ध मुनाफा हुआ है।
इस साल कम्पनी का शुद्ध मुनाफा 5,388.77 करो़ड रूपये है, जो कि पिछले साल 5,089.64 करो़ड रूपये था।
कच्चो तेल की बिक्री में अधिक मुनाफा होने और गैस की कीमत बढ़ने के कारण कम्पनी के शुद्ध मुनाफे में बढ़ोत्तरी हुई है।
समीक्षाधीन अवधि में कम्पनी की कुल बिक्री में 12 फीसदी की वृद्धि हुई है। बम्बई शेयर बाजार में आज कम्पनी के शयरों की कीमत में 0.44 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 1,308.05 रूपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।
भारत समाचार
ओएनजीसी को 6 फीसदी अधिक मुनाफा





















