कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आसिफ की मासूका ने सट्टेबाजी के सबूत आईसीसी को सौंपे

लाहौर। पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ की पूर्व महिला मित्र व अभिनेत्री वीना मलिक ने भारतीय सट्टेबाजों से उनके कथित संबंधों के सबूत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार रोधी इकाई के अधिकारी को सौंप दिए। दक्षिण एशिया की आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी इकाई के एक शीषाü हसन रजा ने कल शाम यहां वीना से मुलाकात की क्योकि उन्होंने कहा था कि उसके इसके पास पुख्ता सबूत है। वीना ने टीवी न्यूज चैनल में कहा, मैने आसिफ की सट्टेबाजों से बातचीत और इससे संबंधित कुछ सूचनाएं आईसीसी आधिकारियों को सौंप दी है। वीना का दावा है कि पाकिस्तानी खिलाडी और अधिकारी मैच फिक्सिंग में लिप्त है।
मैं पाकिस्तान के आस्ट्रेलिया दौरे से पहले आसिफ के साथ बैकाक गई थी। आसिफ ने मुझे बताया था कि उन्हें एक भारतीय सट्टेबाज ने आस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन करने के लिए 40,000 डालर की पेशकश की है, लेकिन उन्होने 200,000 डालर की मांग की थी। वीना ने कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के पास इसके सबूत है, लेकिन उसके खिलााफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें