कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

महंगाई कम करने के लिए जनवितरण प्रणाली को करें दुरूस्त : मुखर्जी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को राज्यों से कहा कि देश में व्याप्त महंगाई से समाज के गरीब तबकों को राहत दिलाने के लिए वे जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) को दुरूस्त करें।
मुखर्जी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त सचिवों के दूसरे सलाना सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्यों को महंगाई कम करने के केंद्र के प्रयासों को आगे बढ़ाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की शुरूआत 11 फीसदी की महंगाई के साथ हुई थी। इसमें मुख्य भूमिका निभा रही थी खाद्य पदार्थो में छाई महंगाई। लेकिन सरकार के विभिन्न कदमों के कारण यह दर अब सितंबर में 8.6 के स्तर पर पहुंच गई है।
इसके साथ ही मुखर्जी ने राज्यों को केंद्र सरकार से मिले अनुदानों के बेहतर इस्तेमाल का भी सुझाव दिया।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें