कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईसीआईसीआई के शुद्ध लाभ में 18.8 प्रतिशत की वृद्धि

मुम्बई। निजी क्षेत्र के सबसे ब़डे आईसीआईसीआई बैंक ने 30 सितम्बर को समाप्त हुई तिमाही में 18.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इस दौरान पिछले वर्ष की इसी तिमाही में हुए 1,040 करो़ड रूपये के शुद्ध लाभ के मुकाबले 1,236 करो़ड रूपये का शुद्ध लाभ हुआ है। कम्पनी की ओर से शुक्रवार को कहा गया है, ""दूसरी तिमाही के दौरान बैंक ऑफ राजस्थान का आईसीआईसीआई में विलय की भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी मिल गई है।"" शुद्ध ब्याज की आमदनी, 8.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,204 करो़ड रूपये हो गई, जबकि शुल्क सम्बंधी आय 14.6 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 1,590 करो़ड रूपये हो गई। बैंक द्वारा जारी होने वाला ऋण, 5.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,94,201 करो़ड रूपये हो गया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें