कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईसीसी का फैसला सही पर आजीवन प्रतिबंध नहीं लगे : इमरान

इस्लामाबाद। दुनिया के जाने-माने क्रिकेटर और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान स्पॉट फिक्सिंग मामले में आईसीसी के फैसले से तो सहमत हैं पर वह इस मामले में आजीवन प्रतिबंध लगाए जाने के पक्ष में नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि जिन पाकिस्तानी खिलाडियों के खिलाफ स्पॉट फिक्सिंग का इल्जाम है, अगर वे देषी पाए जाते हैं तो भी उन पर आजीवन प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए, जबकि कुछ क्रिकेट अधिकारियों ने उन खिलाडियों पर आजीवन प्रतिबंध की मांग की है ताकि यह अन्य एक खिलाडियों के लिए एक सबक बन सके। इमरान ने आरोपी पाक खिलाडियों के विरूद्ध आईसीसी के तात्कालिक फैसले को सही ठहराते हुए कहा, यह फैसला दो कारणों से सही था- एक यह कि इस तरह के दबाव में उन खिलाडियों के लिए खेलना नामुमकिन होता। दूसरा इसलिए भी कि जब किसी पर इस तरह का ब़डा आरोप लगता है तो उसे उस समय तक नहीं खेलना चाहिए जब तक कि वे उन इल्जामों से बरी नहीं हो जाते। फिलहाल इस सिलसिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संघ (आईसीसी) ने स्पॉट फिक्सिंग के इस मामले में जांच पूरी होने तक पाकिस्तान के तीन खिलाç़डयों सलमान बट्ट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर को वनडे मैच खेलने से मना कर दिया है।
इमरान ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, क्रिकेट में दो प्रकार के भ्रष्टाचार हैं- एक मैच फिक्सिंग है जिसमें सटोरियों से पैसा लेकर मैच हार जाते हैं। इसमें जो कोई भी शामिल हो, उस पर आजीवन पाबंद लगा देनी चाहिए। उन्होंने कहा, दूसरा भ्रष्टाचार स्पॉट फिक्सिंग है। मेरे खयाल से इन दोनों में ब़डा फर्क है। पहला दूसरे के मुकाबले कहीं ज्यादा ब़डा अपराध है, क्योंकि पहले अपराध में आप पैसे के लिए मैच हार कर अपने देश के साथ गद्दारी करते हैं और इसके लिए आजीवन प्रतिबंध लगना चाहिए। मगर जहां तक स्पॉट फिक्सिंग का मामला है, तो ऎसे में आप सांकेतिक सजा दे सकते हैं, क्योंकि जुर्म आखिर जुर्म होता है। इसके लिए खिलाडियों पर जबर्दस्त जुर्माने के साथ कुछ समय के लिए उसके खेलने पर भी पाबंदी लगा देनी चाहिए।
मीडिया न्यायोचित सुनवाई के हक का आदर करे : आरोपी खिल़ाडी
उधर, सट्टेबाजी के आरोप में फंसे पाकिस्तान के तीनों क्रिकेट खिलाडियों सलमान बट्ट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर ने मीडिया से अपील की है कि वह उनके न्यायोचित सुनवाई के हक का आदर करे।
उन्होंने अपने वकील के जरिए जारी बयान में कहा है कि वे पुलिस जांच के संतोषजनक नतीजे आने की उम्मीद रखते हैं। वे पुलिस और क्रिकेट अधिकारियों के साथ सहयोग करते रहेंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें