नई दिल्ली। भारत और चीन जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं से आने वाली कंपनियां उत्तरी अमेरिका तथा यूरोपीय देशों में अधिक नियुक्तियां कर रही है।
दरअसल, भारत और चीन की कंपनियां अमेरिका और यूरोप के बेरोजगार लोगों को बडी संख्या में नौकरी पर रख रही है। एक नए अध्ययन आईबीएम ग्लोबल चीफ ह्यूमन रिसोर्स ओफसर में यह निष्कर्ष सामने आया है। इसमें कहा गया है कि चीन तथा भारत की अगुवाई में उदीयमान देशों की कंपनियां उत्तर अमेरिका तथा यूरोप में अधिक नियुक्तियां कर रही है। यह अध्ययन 61 देशों तथा दुनिया भर में 31 उद्योगों के 700 मुख्य मानव संसाधन अधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकारियों की राय पर आधारित है। अध्ययन में कहा गया है कि निवेश तथा नियुक्तियों के लिहाज से परंपरा टूट रही है। आमतौर पर विकसित बाजारों की कंपनियां उदीयमान अर्थव्यवस्थाओं में नियुक्तियां कर अपनी कामकाजी क्षमता को बेहतर करती है लेकिन अब निवेश दोतरफा है।
भारत समाचार
अमेरिका व यूरोप के बेरोजगारों को नौकरी दे रहे है भारत और चीन





















