नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आर्थिक सलाहकार परिषद ने गुरूवार को कहा कि दिसंबर तक थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर घटकर 7-8 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच जाएगी। अगले साल मार्च तक इसके 6.5 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है।
जून महीने में महंगाई दर 10.5 प्रतिशत रही है। परिषद ने अनुमान लगाया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की धीमी रफ्तार के बावजूद चालू वित्त वर्ष में देश की विकास दर 8.5 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष में नौ प्रतिशत रहेगी।
भारत समाचार
दिसंबर तक महंगाई दर 7-8 फीसदी हो जाएगी : प्रधानमंत्री समिति





















