कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कृषि उत्पादों का निर्यात एक लाख करोड के पार होगा: अपेडा

नई दिल्ली, 10 सितंबर। कृषि एवं प्रसंस्करण निर्यात विकास प्राघिकरण (अपेडा) का कहना है कि कृषि उत्पादों का निर्यात अगले पांच साल में एक लाख करोड रूपए के पार पहुंच जाएगा और विश्व कृषि व्यापार में भारत की हिस्सेदारी पांच प्रतिशत तक होगी। अपेडा के निदेशक एस. दवे ने बुघवार को राष्ट्रीय कृषि निर्यात सम्मेलन में कहा कि फिलहाल अपेडा के माघ्यम से 40 हजार करोड रूपए के कृषि उत्पादों का निर्यात किया जाता है। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के गति पकडने से यह निर्यात वर्ष 2014-2015 तक 60 हजार करोड रूपए तक और बढ जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले पांच साल में अपेडा के माघ्यम से विकसित देशों को होने वाले निर्यात में 35 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि इसमे 20 प्रतिशत प्रति वर्ष  की दर से बढोत्तरी हो रही है और यह दर अगले पांच वर्ष तक बने रहने की उम्मीद है। देश से कृषि के कुल निर्यात में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रसंस्करित खाद्य पदार्थो की है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें