मेलबर्न। आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को चिंता है कि अक्टूबर में होने वाले भारत दौरे से उनकी एशेज की तैयारियां बाधित होगी। पोटिंग ने कहा कि आस्ट्रेलिया को एशेज से पहले भारत की सूखी और सपाट भारतीय पिचों पर नहीं खेलना चाहिए।
उन्होंने कहा, अगर ऎशेज की तैयारियां पुख्ता करनी है तो भारत दौरा नहीं करना चाहिए। वहां आपको आदर्श हालात नहीं मिल सकते। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ऎसा ही है। आस्ट्रेलिया को भारत में दो टेस्ट चंडीगढ (एक से पांच अक्टूबर) और बैगलुरू (नौ से 13 अक्टूबर) खेलने है। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पाकिस्तानी के हाथों दूसरे टेस्ट में मिली हार के बारे में उन्होंने स्वीकार किया कि वह टास जीतने के बाद हालात का सहीं आकलन नहीं कर सके।
आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पिछले हफ्ते खत्म हुई दो टेस्ट मैच की सीरीज 1-1 से ड्रा रही। आस्ट्रेलिया ने पहले मैच 150 रनों से जीता जबकि दूसरे मै में कंगारूओं को तीन विकेट से हार का सामना करना पडा।
भारत समाचार
एशेज की तैयारियों पर असर पडेगा भारत दौरे से





















