कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दूसरा वनडे : कोहली और युवराज ने संभाली पारी

विशाखापट्टनम। वाई.एस. राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को आस्टे्रलिया के साथ जारी दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में 290 रनौं के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट सस्ते में गंवाने के बाद विराट कोहली और युवराज सिंह की बदौलत पारी संभाल ली है। भारतीय टीम ने 25 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए।
युवराज 56 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 41 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कोहली 74 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 53 रन पर उनका भरपूर साथ दे रहे थे। शेष बचे 25 ओवर के खेल में 6.92 रन प्रति ओवर की औसत से भारत को जीत के लिए 173 रन बनाने हैं जबकि आठ विकेट उसके अभी शेष हैं। भारत का पहला विकेट एकदिवसीय करियर की शुरूआत करने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के रूप में गिरा था। धवन खाता खोले बगैर मैके की गेंद पर बोल्ड आउट हुए। भारत का यह विकेट शून्य के कुल योग पर गिरा था। दूसरे विकेट के तौर पर मुरली विजय पेवेलियन लौटे। मुरली को क्लिंट मैके ने टिम पेन के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया। यह विकेट 35 रन के कुल योग पर गिरा।
मुरली ने 15 रन बनाए। इससे पहले, आस्टे्रलियाई टीम ने कप्तान माइकल क्लार्क के करियर के पांचवें शतक और माइकल हसी तथा कैमरून व्हाइट के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत भारत के सामने 290 रनौं का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने खराब शुरूआत से उबरते हुए निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट खोकर 289 रन बनाए। क्लार्क 138 गेंदौं पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 111 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि व्हाइट ने 49 गेंदौं पर छह चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से तूफानी अंदाज में 89 रन बटोरे। क्लार्क और व्हाइट ने चौथे विकेट के लिए 13.3 ओवरों में नाबाद 129 रन बटोरे। मेहमान टीम ने 160 रन के कुल योग पर अपना तीसरा विकेट गंवाया था। तीसरे विकेट के तौर पर हसी 69 रनों की बेमिसाल पारी खेलने के बाद आर. अश्विन की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। हसी ने 78 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए। हसी और क्लार्क ने तीसरे विकेट के लिए 144 रन जो़डे। दोनों ने ऎसे वक्त में अपनी टीम की मदद की जब 16 रन के कुल योग पर दोनोे सलामी बल्लेबाज पेवेलियन लौट चुके थे। शॉन मार्श (0) और विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन (9) सस्ते में पेवेलियन लौटे। मार्श को अशीष नेहरा ने बोल्ड किया जबकि पेन का विकेट भी नेहरा ने ही लिया। मार्श का विकेट 11 और पेन का विकेट 16 रन के कुल योग पर गिरा था। दो मैचों की टेस्ट श्रंृखला पर कब्जा जमाने के बाद भारतीय टीम जीत की लय बरकरार रखने और इस मैदान पर लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के मकसद से उतरी है। विशाखापट्टनम शहर से बाहर बनाए एसीए-वीडीसीए मैदान पर भारत का अब तक का रिकार्ड अच्छा रहा है। भारतीय टीम ने यहां खेले गए दोनों मुकाबले जीते हैं। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 58 रनों से पराजित किया था जबकि दूसरे मुकाबले में उसने श्रीलंका पर सात विकेट से जीत हासिल की थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें