कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दूसरा वनडे : आस्ट्रेलिया को हरा भारत 1-0 से आगे

विशाखापट्टनम। वाई.एस. राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत ने आस्टे्रलिया को पांच विकेट से पराजित कर दिया। इस तरह भारत ने तीन मैचों की श्रंृखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
विराट कोहली को शानदार शतक (118 रन) के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। भारत ने कप्तान महेंद्र धौनी के नेतृत्व में यह 50वीं जीत दर्ज की। श्रृंखला का पहला मैच 17 अक्टूबर को कोçच्चा में बारिश की भेंट चढ़ गया था। तीसरा एकदिवसीय 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने खराब शुरूआत से उबरते हुए निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट खोकर 289 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए मुकाबले में वापसी कर ली और 48.5 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 292 रन बना लिए। भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार शतक (118) लगाया। इसके अलावा सुरेश रैना ने नाबाद 71 और युवराज सिंह ने 58 रनों का योगदान दिया। सौरभ तिवारी 12 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट सस्ते में गंवा दिए थे। इसके बाद विराट कोहली और युवराज सिंह ने पारी संभाली। युवराज 87 गेंदों में पांच चौके की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कोहली 121 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 118 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। युवराज और कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए 137 रनों की भागीदारी हुई। कोहली ने इसके बाद खेलने आए सुरेश रैना के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की।
भारत का पहला विकेट एकदिवसीय करियर की शुरूआत करने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के रूप में गिरा था। धवन खाता खोले बगैर मैके की गेंद पर बोल्ड आउट हुए। भारत का यह विकेट शून्य के कुल योग पर गिरा था। दूसरे विकेट के तौर पर मुरली विजय पेवेलियन लौटे। मुरली को क्लिंट मैके ने टिम पेन के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया। यह विकेट 35 रन के कुल योग पर गिरा। मुरली ने 15 रन बनाए। कप्तान धौनी बिना खाता खोले 44वें ओवर में पेवेलियन लौट गए। इससे पहले, आस्टे्रलियाई टीम ने कप्तान माइकल क्लार्क के करियर के पांचवें शतक और माइकल हसी तथा कैमरून व्हाइट के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत भारत के सामने 290 रनौं का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने खराब शुरूआत से उबरते हुए निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट खोकर 289 रन बनाए। क्लार्क 138 गेंदौं पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 111 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि व्हाइट ने 49 गेंदौं पर छह चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से तूफानी अंदाज में 89 रन बटोरे। क्लार्क और व्हाइट ने चौथे विकेट के लिए 13.3 ओवरों में नाबाद 129 रन बटोरे। मेहमान टीम ने 160 रन के कुल योग पर अपना तीसरा विकेट गंवाया था। तीसरे विकेट के तौर पर हसी 69 रनों की बेमिसाल पारी खेलने के बाद आर. अश्विन की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। हसी ने 78 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए। हसी और क्लार्क ने तीसरे विकेट के लिए 144 रन जो़डे। दोनों ने ऎसे वक्त में अपनी टीम की मदद की जब 16 रन के कुल योग पर दोनोे सलामी बल्लेबाज पेवेलियन लौट चुके थे। शॉन मार्श (0) और विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन (9) सस्ते में पेवेलियन लौटे। मार्श को अशीष नेहरा ने बोल्ड किया जबकि पेन का विकेट भी नेहरा ने ही लिया। मार्श का विकेट 11 और पेन का विकेट 16 रन के कुल योग पर गिरा था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें