मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत ने शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे से मुलाकात की और उन्हें भगवान की तरह बताया।
रजनीकांत उपनगर बांद्रा में ठाकरे के निवास मातोश्री गए और शिवसेना प्रमुख का आशीर्वाद लिया। ठाकरे से मुलाकात के बाद रजनीकांत ने शिवसेना प्रमुख की तुलना भगवान से की। उन्होंने कहा वे मेरे लिए भगवान की तरह हैं। मराठी माता-पिता की संतान रजनीकांत ने मराठी फिल्मों में काम करने की इच्छा भी जताई।





















