कास्टेलॉन (स्पेन)। ज्योति रंधावा, एसएसपी चौरसियो और शिव कपूर की भारतीय तिकडी यहां कास्टेलो मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में ओवर पार के काडे के कारण कट में प्रवेश करने से चूक गई। बीती रात संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर चल रहे रंधावा ने छह ओवर 77 का खराब कार्ड बनाया, जिससे उनका अभियान कुछ चार ओवर 146 के स्कोर के कारण तीन स्ट्रोक से चूक गया। चौरसिया पर पहले राउंड के बाद कट से चूकने का खतरा मडरा रहा था और उन्होंने चार ओवर 75 का स्कोर बनाया। शिव कूपर भी एक ओवर 72 के कार्ड से कट से चूके।
भारत समाचार
भारतीय तिकडी कास्टेलो मास्टर्स में कट से चूकी





















