कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एनसीपी की पहल महज सौदेबाजी की रणनीति: शरद यादव

नई दिल्ली। एनसीपी द्वारा धर्मनिरपेक्ष गठबंधन बनाने के लिए अन्य दलों से संपर्क करने के प्रयास को रविवार को जनता दल यू का समर्थन हासिल नहीं हुआ और पार्टी के अध्यक्ष शरद यादव ने इसे कांग्रेस के साथ महज सौदेबाजी की रणनीति करार दिया।

जद यू प्रमुख शरद यादव ने कहा कि एनसीपी गंभीर नहीं है। एनसीपी यूपीए का हिस्सा है। एक तरफ वह सत्ता का सुख प्राप्त कर रहे है तो दूसरी तरफ अन्य दलों से गठजोड करने की बात भी कर रहे है। यादव ने कहा कि एनसीपी का गैर कांग्रेसी दलों के साथ गठजोड करने की घोषण करना महज कांग्रेस के साथ सौदेबाजी करने की रणनीति है। शरद से पूछा गया था कि क्या उनकी एनसीपी के उस प्रस्ताव में रूचि है जिसमें पार्टी ने संप्रग से बाहर एक गठबंधन बनाने का निर्णय किया है। खाद्य पदार्थो की कीमतों में वृद्धि और चीनी को नियंत्रण मुक्त बनाने का समर्थन करने के लिए कृषि मंत्री शरद पवार को निशाना बनाते हुए राजग के संयोजन ने कहा कि कीमतों में वृद्धि पर अपनी जिम्मेदारी से एनसीपी पल्ला नहीं झाड सकती है। 

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें