कोच्चि। तीव्र गति से हमला करने वाले आईएनएस कल्पेनी युद्ध पोत को गुरूवार को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इस पोत से दक्षिणी नौसेना कमांड की तटीय इलाकों की निगरानी और तेज गति से लक्ष्यों को नष्ट करने की क्षमता में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में केरल के मुख्य न्यायाधीश जस्ती चेलेमेश्वर शामिल हुए। यह पोत तीन शाक्तिशाली वाटर जेट से चलता है जो कि पोत की गति को 35 समुद्री मील प्रति घंटे की गति तक पुहंचा सकते हैं। इस जहाज का कमांडर लेफ्टिनेंट कमांडर सुभल नाथन को बनाया गया है। चालक दल में तीन अधिकारी और 38 नाविक शामिल हैं। आईएनएस कल्पेनी कोलकाता के गार्डन रीच शिपयार्ड में बनाए जा रहे नौसेना के 10 पोतों में से सातवां है। गार्डन रीच शिपयार्ड के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक रियर एडमिरल के. सी. शेकर ने कहा इस पोत को 95 प्रतिशत स्वदेशी उपकरणों के जरिए 24 महीनों में निर्मित किया गया।
भारत समाचार
भारतीय नौसेना में नया युद्धपोत शामिल





















