कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विप्रो के शुद्ध मुनाफे में 18 फीसदी की वृद्धि

बेंगलुरू। सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो लिमिटेड को वित्त वर्ष 2009-10 के दौरान 45.93 अरब रूपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है जो इससे पूर्व के वर्ष की तुलना में 18 फीसदी अधिक है।

शुक्रवार को जारी एक बयान में कंपनी ने कहा है कि भारतीय लेखा मानक के मुताबिक बीते वित्त वर्ष के दौरान कुल राजस्व छह फीसदी बढ़कर 271.24 अरब रूपए हो गया। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय नियामक मानक के मुताबिक वित्त वर्ष 2010 के दौरान शुद्ध मुनाफा 1.02 अरब डॉलर और कुल राजस्व 6.03 अरब डॉलर रहा। कंपनी ने एक और बयान में कहा कि निदेशक मंडल ने 2:3 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है। कंपनी के शेयरधारकों की जुलाई में होने वाली वार्षिक आम बैठक में मंजूरी के बाद बोनस शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी के चेयरमैन अजीम प्रेमजी के पास ही 80 फीसदी शेयर हैं। कंपनी के निदेशक मंडल ने एक रूपए मूल्य के शेयर पर छह रूपए के लाभांश की भी घोषणा की है। इसे भी शेयरधारकों की आम बैठक में मंजूरी के बाद दिया जाएगा।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें