मुम्बई पैसे का खेल बन चुके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को रविवार को उस समय ब़डा झटका लगा, जब आईपीएल की गवर्निग काउंसिल ने नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दो हाईप्रोफाइल फ्रेंचाइजी टीमों, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स का करार रद्द कर दिया, और कोçच्चा टीम को खुद को 10 दिनों के भीतर व्यवस्थित करने के लिए का निर्देश दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के इस क़डे रूख पर कुछ फ्रेंचाइजी मालिकों ने खुलकर ऎतराज जताया है। राजस्थान रॉयल्स की अंशधारक फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने इसे चकित करने वाली घटना बताया, वहीं आस्ट्रेलियाई खिल़ाडी शेन वार्न ने कहा कि वह इस घटना से टूट से गए हैं। किंग्स 11 की अंशधारक फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी इस कदम पर नाराजगी जाहिर की है। उधर, आईपीएल के निलंबित प्रमुख ललित मोदी ने आईपीएल ब्रांड को नष्ट करने का बीसीसीआई पर आरोप लगाया है।
बीसीसीआई के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने यहां कहा, ""गवर्निंग काउंसिल ने कानूनी राय ली और इस नतीजे पर पहुंचा कि राजस्थान और पंजाब फ्रेंचाइजी को करार का उल्लंघन करने के लिए रद्द कर दिया जाए।"" मनोहर ने संवाददाताओं को बताया कि यह निर्णय सर्वसम्मति से हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि कोçच्चा फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के साथ अपना करार तो़डा नहीं है और इसलिए उसे अपने को व्यवस्थित करने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया है। संवाददाताओं द्वारा यह पूछे जाने पर कि कोçच्चा टीम के साथ अलग किस्म का व्यवहार क्यों किया जा रहा है, मनोहर ने कहा, ""कोçच्चा ने अभी तक करार तो़डा नहीं है। कोçच्चा टीम में कुछ अंदरूनी विवाद है। पंजाब और राजस्थान फ्रेंचाइजी को बाहर करने का निर्णय कानूनी राय और इन टीमों द्वारा किए गए नियमों के उल्लंघन के आधार पर लिया गया है।"" राजस्थान रॉयल्स द्वारा किए गए नियमों के उल्लंघन के बारे में पूछे जाने पर मनोहर ने कहा, ""नीलामी के दौरान उनके पास एक अलग बोली लगाने वाला था। करार एक अलग कंपनी के नाम से हुआ था। शेयर लेने के तरीके अलग थे और उसके बाद शेयर दूसरे लोगों को स्थानांतरित कर दिया गया और इसके लिए गवर्निग काउंसिल की अनुमति नहीं ली।"" मनोहर ने इस बात से इंकार किया कि इस निर्णय का आईपीएल के निलंबित कमिश्Aर ललित मोदी की इसमें से एक फे्रंचाइजी के साथ निकटता से कुछ लेना-देना है।
मनोहर ने कहा, ""ये निर्णय किसी व्यक्ति के कारण नहीं लिए गए हैं।"" केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने रविवार को उम्मीद जाहिर की कि कोçच्चा फ्रेंचाइजी को लेकर पैदा हुआ विवाद जल्द सुलझ जाएगा। केसीए के सचिव टी.सी.मैथ्यू ने बताया, ""मेरी जानकारी में साझेदारों के बीच जो थो़डा बहुत मतभेद था, वह सुलझ गया है और वह टीम की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं।"" इसके पहले गवर्निग काउंसिल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था, ""आज गवर्निग काउंसिल की बैठक हुई। इसमें किंग्स इलेवन का संचालन करने वाली कंपनी के.पी.एस. ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर आईपीएल क्रिकेट लिमिटेड और कोच्चि फ्रेंचाइजी द्वारा नियमों के उल्लंघन पर चर्चा हुई।"" बयान में कहा गया है, ""बैठक में एकमत से यह फैसला हुआ कि किंग्स इलेवन और रॉयल्स के करार को कानूनी आधार पर रद्द कर दिया जाए। इसमें कोçच्चा फ्रेंचाइजी को नोटिस भेजने का निर्णय भी किया गया। बीसीसीआई के वकील पी.आर. रमन से कहा गया है कि वे तीनों के बारे में नोटिस जारी करें।"" बीसीसीआई के इस फैसले के बाद वेबसाइट क्रिकइंफो से बातचीत में किंग्स इलेवन के एक अधिकारी ने कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी फिलहाल कानूनी पहलुओं पर गौर नहीं कर रही क्योंकि उसे इस मामले के सुलझ जाने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा, ""गवर्निग काउंसिल के इस फैसले से हम स्तब्ध हैं। हमें ऎसी उम्मीद नहीं थी।"" राजस्थान रॉयल्स की अंशधारक शिल्पा शेट्टी ने कहा कि वह अचम्भित हैं। उन्होंने कहा, ""मैं बहुत अचम्भित हूं। मुझे इस कार्रवाई से संबंधित कोई पत्र नहीं मिला है। मैं इस कार्रवाई का आधार जानना चाहती हूं।"" शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने कहा, ""अगर बीसीसीआई, फ्रेंचाइजी के साथ इसी तरह से पेश आता रहा तो मैं नहीं समझता कि आईपीएल का चौथा संस्करण संभव होगा। जब तक मुझे इस फैसले की प्रति नहीं मिल जाती तब तक कुछ और नहीं कहंूगा। मैं इस मामले में कानूनी मदद भी लूंगा।"" शेन वार्न ने कहा, ""अभी सिफ यह जानकारी मिली है कि रॉयल और किंग्स आईपीएल से बाहर कर दिए गए, इसके अलावा अभी कुछ पता नहीं है, मैं वापस आस्ट्रेलिया जा रहा हूं... रॉयल्स के लिए यह एक ब़डा झटका है।"" आईपीएल फ्रेंचाइजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मालिक विजय माल्या ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर कहा, ""इस फैसले से फ्रेंचाइजी के प्रति बीसीसीआई के रवैये पर गंभीर सवाल ख़डे होते हैं।"" गौरतलब है कि गवर्निग काउंसिल के पुनर्गठन के बाद उसकी यह पहली बैठक थी। कभी 14 सदस्यों वाली रही इस काउंसिल में कुल आठ सदस्य हैं। इनमें चिरायु अमीन, अरूण जेटली, रंजीब बिस्वाल, अनुराग ठाकुर, अजय सिर्के और राजीव शुक्ला हैं। रवि शास्त्री और मोहिंदर अमरनाथ भी इसमें शामिल हैं।
भारत समाचार
शिल्पा की रॉयल्स और प्रीति की किंग्स 11 पर गिरी गाज





















