भोपाल। दिल्ली से मुम्बई जा रहे इंडियन एयर लाइंस के एक विमान को भोपाल के राजाभोज विमानतल पर आपात स्थिति में उतारा गया है। ऎसा तकनीकी ग़डग़डी के चलते करना प़डा है।
सभी यात्री सुरक्षित हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंडियन एयर लाइंस की उ़डान संख्या आईसी 134 ने राजाभोज विमानतल से बुधवार की रात को लगभग साढे आठ बजे उ़डान भरी मगर कुछ ही देर में विमान को आपात स्थिति में उतारना प़डा। बताया गया है कि विमान में तकनीकी खराबी के चलते यह इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। विमान में 70 यात्री सवार थे। इनमें से 35 को स़डक मार्ग से इंदौर भेज दिया गया है। वहीं कुछ का किराया वापस करने के अलावा शेष को भोपाल के होटल में ठहराया गया है।
भारत समाचार
भोपाल में आपात स्थिति में उतरा विमान




















