अगरतला। दक्षिण त्रिपुरा के सबरूप में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कथित रूप से पाकिस्तानी खुफिया एजेसी आईएसआई के एक एजेंट को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह भारत बांग्लादेश सीमा से देश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार बांग्लादेशी नागरिक अबु बक्कार सिद्दिकी को गत बुधवार को सबरूम से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह बिना वैध दस्तावेज के सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वह आईएसआई का एजेंट है।
पुलिस ने बताया कि सिद्दिकी बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित गाजीपुर का निवासी है। वह दक्षिण अगरतला में चटगांव सीमा से घुसा और वह संभवत अगरतला और सिलचर के रास्ते कोलकाता जाना चाहता था।
पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे में मारीशस से चलने वाला एक एटीएम कार्ड और तीन कश्मीरियों के फोन नंबर मिले है।
भारत समाचार
त्रिपुरा : आईएसआई एजेंट गिरफ्तार





















