कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अगले वर्ष 70 संगीत समारोहों में हिस्सा लेंगे जगजीत सिंह

मुम्बई। गजल गायक जगजीत सिंह अगले साल आठ फरवरी को अपना 70वां जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने जन्मदिन के लिए कई योजनाएं बनाई हैं।
वह साल भर संगीत के कार्यक्रम पेश करेंगे और नई एलबमें जारी करेंगे। यहां नोवोटेल होटल में मंगलवार को "शाहरूख बोला खूबसूरत है तू" फिल्म का संगीत जारी होने के अवसर पर जगजीत ने कहा, ""मेरे पास अगले पूरे साल के लिए पाश्र्व गायन के लिए समय नहीं है।
मैं सालभर संगीत के 70 कार्यक्रम देकर और 70 गीतों वाली सात एलबमें जारी कर अपना 70वां जन्मदिन मनाऊंगा।"" जगजीत ने "शाहरूख बोला खूबसूरत है तू" के दो गीतों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने संगीत जारी होने के अवसर पर एक गीत "भूल जाना उसे दफना देना" भी गाया। यह अभिनेता मकरंद देशपांडे के निर्देशन में बनी पहली हिंदी फिल्म है। वह इससे पहले मराठी फिल्मों "दानव" (2003) और "हनान" (2004) का निर्देशन कर चुके हैं।
उन्नीस नवम्बर को प्रदर्शित होने जा रही "शाहरूख बोला खूबसूरत है तू" की कहानी स़डक किनारे फूल बेचने वाली एक ल़डकी के इर्द-गिर्द घूमती है। जब एक बार इस ल़डकी के सपनों का हीरो (शाहरूख खान) एक ट्रैफिक सिगनल से गुजरते हुए उसकी खूबसूरती की तारीफ करता है तो तब से उसकी जिंदगी बदल जाती है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें