भारत समाचार
लिब्रहान रिपोर्ट मामले में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएंगे: राजनाथ

सदन में लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से कहा, जो रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई थी वह किस प्रकार लीक हुई। इसके लिए कौन जिम्मेदार है यह तय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट की प्रति गृहमंत्रालय और जस्टिस लिब्रहान के पास थी। इसके मद्देनजर गृहमंत्री को इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।
राजनाथ सिंह ने कहा, केवल उफसोस व्यक्त करने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा, रिपोर्ट लीक मामले में हम विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे।




















