कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सुनहरी यादों के साथ संपन्न हुआ जयपुर इंटरनेशनल फैशन वीक

जयपुर। ब्लेंडर स्प्राइड एवं स्टॉर्म फैशन इवेंट्स की ओर से आयोजित पांच दिवसीय जयपुर इंटरनेशनल फैशन वीक के तहत हुए समापन दिवस रविवार को परिधानों के प्रदर्शन ने सभी को रोमांचित कर दिया।
फैशन वीक के ग्रांड फिनाले के दिन उमंग संस्था के स्पेशल बच्चों ने कैटवॉक की। उमंग चैरिटी शो के रूप में हुए इस शो के लिए बच्चों के ड्रेस फैशन डिजाइनर हिम्मत सिंह ने डिजाइन किए। बच्चों ने डिजाइनर कॉस्ट्यूम पहनकर रैम्प पर चलकर अलग ही नजारा पेश किया।
रविवार को हुए पहले शो की शुरूआत जयपुर की डिजाइनर शानू चितलांगिया के फेस्टिवल कलेक्शन ब्लेज से हुई। उनके ड्रेस में टेडिशनल के साथ कन्टेम्पररी का मिश्रण था। उनका कलेक्शन इंडियन क्रॉफ्ट और एम्ब्रोयडी से प्रेरित था। पारम्परिक परिधानों को पहन कर रैम्प पर उतरी सजी धजी मॉडल्स की श्रृंखला में देश के चोटी के मॉडल शावर अली एवं सैय्यद जुल्फी ने शेरवानी तथा कुर्ते व दुपट्टों का प्रदर्शन किया। वहीं फीमेल मॉडल्स ने ट्यूनिक, साडियां, सूट्स तथा लहंगा पहन कर भारतीयता को दर्शाते हुए राजस्थानी संस्कृति की अमिट छाप छोडने में सफल सिद्ध हुई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें