कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चैपियंप ट्राफी : श्रीलंका और इंग्लैड का मुकाबला आज

जोहानसबर्ग, 25 सितंबर। चैपियंस ट्राफी में आज श्रीलंका टीम को मुकाबला इंग्लैड से होगा। श्रीलंकाई टीम इंग्लैड के खिलाफ अपना दूसरे लीग मैच में भी सफत हासिल कर सेमीफाइनल की जगह पक्की करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। श्रीलंकाई टीम ने जिस तरह से पहले मैच में प्रदर्शन किया है उससे उसका इंग्लैड के खिलाफ मैच में पल़डा भारी ही दिखाई दे रहा है। कप्तान कुमार संगकारा ने पहले मैच में जीत के बाद कहा कि उनकी टीम का इस टूर्नामेंट में मुख्य लक्ष्य अंतिम चार में जगह बनाना है। मतलब साफ है कि श्रीलंकाई टीम इंग्लैड के खिलाफ मैच में किसी ढिलाई के मूंड में नही होगी। संगकारा की सेना के सभी सिपाही अभी गजब के फार्म मे है। पहले मैच में तिलकरत्ने ने घमाकेदार शतक ने इंग्लैड की टीम को तो चौकन्न जरूर कर दिया होगा। दिलशान इस समय अपने खेल जीवन का श्रेष्ठ फार्म में चल रह है। उनका बल्ला रन उगल रहा है। ऎसे में संगकारा चाहेंगे कि दिलशान इस अहम मैच में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किए गए प्रदर्शन को दोहराए। अगर दिलशान के बल्ला चला तो इंग्लैड की शामत आ सकती है। दूसरी ओर सनथ जयसूर्या, महेल जयवर्द्धन, थिलन समरवीरा और खुद कप्तान संगकारा जैसे बल्लेबाज भी इंग्लैड के लिए सिरदर्द बन सकते है। हालाकि जयसूर्या अभी खराब फार्म चल रह है लेकिन उनका बल्ला अहम मैचों में गरजने के लिए विख्यात है। ऎसे में इंग्लैड को न केेवल दिलशान बल्कि जयसूर्या जैसे आक्रामक बल्लेबाज को रोकने की भी रणनीति बनानी होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें