कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जामा मस्जिद क्षेत्र का मुआयना किया था हमलावरों ने

नई दिल्ली। जामा मस्जिद इलाके में रविवार को हुई गोलीबारी से पहले हमलावरों ने चार बार इस क्षेत्र का मुआयना किया था।
इस हमले में घायल हुए दोनों ताइवानी नागरिकों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ""मामले की जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिल रही जानकारी को आधार बनाकर हम जांच की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमें बताया गया है कि हमलावरों ने चार बार इस क्षेत्र का मुआयना किया था।"" रविवार को हुई इस गोलीबारी में दो विदेशी पर्यटक को चांग और जी वी घायल हो गए थे। दोनों का स्थानीय लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत स्थिर है। ऎसी चर्चा है कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन का इस हमले में हाथ हो सकता है। उसने कथित तौर पर एक ईमेल के माध्यम से धमकी दी है कि कश्मीर घाटी में प्रदर्शनों के दौरान मारे गए नागरिकों की मौत का बदला लेने के लिए वे राष्ट्रमंडल खेलों में व्यवधान डालेंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें