कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

घाटी में बंद के खिलाफ जनहित याचिका

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में दो गैर सरकारी संगठनों ने एक जनहित याचिका दायर कर मांग की है कि अलगाववादी नेताओं को यह निर्देश जारी किए जाए कि वे लगातार बंद का आह्वान कर घाटी में जनजीवन प्रभावित नहीं करे।
याचिका में अदालत से मांग की गई है कि सैयद अली शाह गिलानी, मीरवायज उमर फरूक और मसरत आलम को बंद का आह्वान करने या विरोध प्रदर्शन का कैलेंडर जारी करने से रोकने के लिए निर्देश दिए जाए। उम्मू कश्मीर तामीर ए मुआशरा के कार्यकारी सदस्य मोहम्मद सादिक मलिक और अखिल भारतीय प्रियंका और राहुल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम कादिर कल्ले ने यह जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका कहती है कि लगातार बंद के चलते राज्य में पर्यटन, कारोबार और शिक्षा व्यवस्था पर बुरा असर पडा है। बंद और उसके नतीजतन होने वाले संघर्ष के कारण 100 से अधिक जाने गई और 8,500 से अधिक लोग घायल हुए है जिनमें चार हजार सुरक्षाकर्मी शामिल है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें