कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फर्नाडो जल्द ही फेरारी टीम में नजर आएंगे

सिंगापुर, 29 सितंबर। विश्व चैपियन फर्नाडो अलोसो अगले सत्र में फार्मूला वन टीम फेरारी की ओर से ड्राइव करते नजर आएगे। जबकि होंडा मोटर कंपनी को एफवन रेसिंग की दुनिया से हटने का खेद नहीं है। सूत्रों के अनुसार अलोसों अगले सप्ताह होने वाली जापान ग्रां प्री रेस के बाद अगले सत्र से फेरारी से तीसरा स्थान प्राप्त करने के बाद अलोसो ने कहा कि इस परिणाम के बाद भी मेरे विचार नहीं बदलेगे। मैं निर्णय कर चुका हूं और जल्द ही सभी को इस बारे में पता चल जाएगा। जियानकार्ला फिशचेला ने भी भारतीय टीम फोर्स इंडिया का दामन छोडकर हाल ही में फेरारी के साथ अनुबंघ किया था। फेरारी के टीम प्रिंसिपल स्टीफेनो डोमेलिकेली ने कहा कि हम भी अपनी टीम में होने वाले बदलावों के बारे में बताना चाहते है, लेकिन फिलहाल यह उचित समय नहीं है। जल्द ही इसके बारे में सभी को खबर कर दी जाएगी। रेनाल्ट के प्रबंघ निदेशक जीन कोबेट ने कहा अलोसो को टीम छोडते हुए देखकर मुझे काफी दुख होगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें