कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अमेरिका के राष्ट्रपति बनना चाहते हैं जे-जेड

लंदन। रैप कलाकार जे-जेड अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बनना चाहते हैं। उनकी वर्ष 2018 में व्हाइटहाउस की कमान संभालने की ख्वाहिश है।
वेबसाइट "डेलीस्टार डॉट को डॉट युके" के मुताबिक जे-जेड कहते हैं, ""मुझे एक मौका दें। हो सकता है कि आठ साल में मैं राष्ट्रपति बन जाऊं।"" जे-जेड जोर देते हुए कहते हैं कि वह मध्यावधि चुनावों में भारी नुकसान झेलने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति बराक ओबामा से निराश नहीं हैं।
वह कहते हैं कि ओबामा ने ऎसे समय में अमेरिका की कमान संभाली थी जब वह खराब अर्थव्यवस्था से जूझ रहा था, अमेरिकी इतिहास में वह सबसे बुरा समय था।
उन्होंने कहा कि ओबामा को भगवान मानकर यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह सब कुछ ठीक कर देंगे।
गौरतलब है कि जे-जेड 2008 के चुनाव अभियान में ओबामा के मुखर समर्थक रहे थे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें