मुंबई। एक बार तो अभिनेता राम कपूर "राखी का स्वयंवर" मे अपने हाथ जला चुके हैं, अब खबर है कि वह राहुल महाजन के आने वाले स्वयंवर शो में भी हाथ झोंकने जा रहे हैं। दिसंबर में आने वाले इस शो में राम ही एक बार फिर राहुल के लिए विवाह योग्य पाई जाने वाली लडकियों के साथ तालमेल बिठाते नजर आएंगे। हालांकि इन दिनों राम कपूर एनडीटीवी के ही एक धारावाहिक "बसेरा" में भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं। राम का कहना है कि किसी के लिए जीवन साथी तलाश करने से बडा कोई काम नहीं। शो में राहुल के लिए सोलह लडकियों का चुनाव किया जा रहा हैं। यानी राम के सहारे राहुल इस बार दुल्हनियां ले ही जाएंगे।