मुंबई। फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहिम को मुंबई के बांद्रा कोर्ट ने एक्सीडेंट के मामले में 15 दिनों की सजा सुनाई है। जॉन को 2006 में किए गए एक्सीडेंट के मामले में यह सजा सुनाई गई है।
2006 में जॉन की बाइक से एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। जिसके बाद दोनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कोर्ट ने जॉन को 15 दिन की कैद के साथ 1500 रूपए का जुर्माना भी ठोका है। इस फैसले के वक्त जॉन कोर्ट में ही मौजूद थे। फिलहाल जॉन को न्यायालय से जमानत मिल गई है।




















