रांची। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को छठवीं बार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का अध्यक्ष चुन लिया गया। सोरेन को दुमका में पार्टी के अधिवेशन के तीसरे और आखिरी दिन अध्यक्ष चुना गया। सोरेन (64) झामुमो के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और 1986 से पार्टी के अध्यक्ष बने हुए हैं। सोरेन वर्ष 1980 में दुमका से ही पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
भारत समाचार
शिबू सोरेन झामुमो अध्यक्ष चुने गए





















