कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हिंसा छो़ड मुख्यधारा में लौटें नक्सली : नीतीश

पटना। बिहार में बंधक पुलिसकर्मियों की रिहाई पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संतोष प्रकट हुए नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। पुलिसकर्मियों की रिहाई के बाद पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने सोमवार को कहा, ""इस रिहाई में बुद्घिजीवियों, पत्रकारों, सभी राजनीतिक दलों के लोगों, अधिकारी तथा पुलिस सभी ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई। यही कारण है कि बंधक बनाए गए पुलिसकर्मी रिहा हो सके। "" नीतीश ने कहा, ""मैं आज नक्सलियों से अपील करता हूं कि हिंसा से कोई कुछ हासिल नहीं कर सकता। भारत जैसे देश में हिंसा के जरिए सत्ता पर नहीं काबिज हुआ जा सकता। नक्सलियों को हिंसा त्यागने में देरी नहीं करनी चाहिए।
कुछ दिनों में बिहार में चुनाव होने वाला है, यहीं से उन्हें इसकी शुरूआत कर देनी चाहिए। "" मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिसकर्मियों के धैर्य और संयम की भी प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मी लुकस टेटे की हत्या पर दुख भी प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने बिहार की जनता को एकजुटता दिखाने के लिए भी धन्यवाद दिया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें