नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन गुरूवार को बैडमिंटन में महिलाओं की युगल स्पर्धा में भारत की ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जो़डी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों ने फाइनल मुकाबले में सिंगापुर की यावो लेई और सारी शिन्ता की जो़डी को 21-16, 21-19 से मात दी।
ज्वाला और अश्विनी की जो़डी को खेलों में दूसरी वरीयता दी गई थी। सीरीफोर्ट स्पोट्र्स काम्लेक्स में इस भारतीय जो़डी ने सिंगापुर की जो़डी को 39 मिनटों में हराया। इस जीत के साथ ही भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 37 और कुल पदकों की संख्या 97 हो गई।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन): ज्वाला और अश्विनी को स्वर्ण





















