बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदुरप्पा मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर दि्वधा में फंस गए हैं। उनके एक मंत्री मंत्रिमंडल से हटाए जाने पर आत्महत्या की दे दी है जबकि एक विधायक ने 20 विधायकों के साथ इस्तीफे के धमकी दी है।
खेल एवं युवा मामलों के मंत्री गुलिहाटी डी शेखर ने कहा, यह मुझे मंत्रिमंडल से हटाया गया तो मैं नहीं कह सकता क्या मामला किस करवट जाए.... यह खुदकशी के रूप में भी हो सकता है। भाजपा को मेरे शव पर झंडा फहराने दें। शेखर उन निर्दलियों में हैं, जिन्होंने 2008 में अल्पमत भाजपा को सरकार बनाने में समर्थन दिया था। इस येदुरप्पा इस माह प्रस्तावित अपने मंत्रिमंडल के विस्तार व फेरबदल की भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से इजाजत लेने के लिए दिल्ली में हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री तीन से चार मंत्रियों को बाहर दिखाने में हैं जबकि तीन नए चेहरों को अपने मंत्रिमंडल में स्थान देना चाहते हैं। भाजपा का बेलूर से विधायक गोपालाकृष्णन ने कहा कि आबकारी मंत्री एमपी रेनुकाचार्य के नेतृत्व में 20 विधायकों ने आज फैसला किया है कि वे मंगलवार को राज्यपाल एचआर भारद्वाज को सामूहिक इस्तीफा सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि रेनुकाचार्य के कल विदेश से लौटने के बाद भविष्य की कार्रवाई पर विचार करने के लिए इन विधायकों की बैठक होगी। उन्होंने इसे दबाव की रणनीति मानन से इनकार किया। गत वर्ष मुख्यमंत्री के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करने वाले गोपालाकृष्णन ने कहा कि लाइब्रेरी मंत्री शिवनगौ़डा को भी मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता है। उन्होंने तल्खी के साथ कहा, बाहरी पहली बार पार्टी के साथ आए लोगों के लिए रेड-कारपेट बिछाई जा रही है जबकि वफादारों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केएस ईश्वरप्पा को भी उनके प्रति तिरस्कारपूर्ण टिप्पणई के लिए अ़ाडे हाथ लिया, जिसमें उन्होंने कहा था इडिगा समुदाय के लिए मंत्री पद की मांग करने वाले (गोपालाकृष्णन) पार्टी में बने रहने या इसे छो़डकर चले जाने के लिए आजाद हैं। उन्होंने कहा, यह इडिगा समुदाय की बेइ”ाती है। उन्होंने कहा कि ईश्वरप्पा ने वरिष्ठ इडिगा समुदाय के सदस्यों के लिए कहा था कि चुनाव में उनके मतदाताओं ने पार्टी का साथ नहीं दिया था। इससे मुझे और समुदाय का आघात लगा। इस क्रम में विधायक एसके बेल्लुबी ने यह कहते हुए राज्य के एक निगम से इस्तीफा दे दिया है कि उन्हें फिर से मंत्री बनने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
भारत समाचार
कर्नाटक : कैबिनेट फेरबदल से पूर्व मंत्री ने दी खुदकशी की धमकी





















