भारत समाचार
मोबाइल पर अब कीजिए 20 पैसे प्रति मिनट में बात

कंपनी ने यहां जारी एक बयान में बताया कि यह रीचार्ज पैक उसकी दोनों सेवाओं जीएसएम और सीडीएमए नेटवर्क के लिए है। कंपनी ने कहा है कि 27 रूपए के रीचार्ज कूपन में किसी भी फोन पर स्थानीय काल 20 पैसे प्रति मिनट की दर से की जा सकेगी। इसी तरह से 77 रूपए की रीचार्ज कूपन से पूरे देश में 20 पैसे प्रति मिनट स्थानीय और एसटीडी कालें की जा सकेंगी।




















