लंदन। गायिका केरी कैटोना को डर है कि वह अपनी पहले की मद्यपान की लत के चलते अपने बच्चों को खो सकती हैं।
उन्हें लगता है कि संभवत: अदालत उनके पति मार्क क्रॉफ्ट को बच्चों को साथ रखने का अधिकार दे। बच्चों की अपने-अपने पास रखकर परवरिश करने के लिए कैटोना और क्रॉफ्ट के बीच मंगलवार से अदालती ल़डाई शुरू हो गई। वेबसाइट "डेली स्टार डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक 30 वर्षीय कैटोना को डर है कि उन्हें उनके बच्चों से दूर होकर उनकी पहले की मद्यपान की लत की कीमत चुकानी प़ड सकती है।
अब कैटोना क्रॉफ्ट के साथ अदालत के बाहर ही इस मुद्दे को सुलझाना चाहती हैं। उनका कहना है कि क्रॉफ्ट बच्चों से जितनी चाहें उतनी मुलाकातें कर सकते हैं। कैटोना और क्रॉफ्ट के दो बच्चे तीन वर्षीय हेडी और दो वर्षीय मैक्सवेल हैं।
भारत समाचार
कैटोना को बच्चों से बिछु़डने का डर





















