कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प्राइस को मिल सकती है 2 साल की कैद की सजा

लंदन। ब्रिटिश मॉडल केटी प्राइस को एक फोटोग्राफर को कथित रूप से कार से ठोकर मारना महंगा साबित हो सकता है और उन्हें दो साल की कैद भुगतनी प़ड सकती है।
वेबसाइट "डेलीमेल डॉट को डॉट यूके" के अनुसार 32 वर्षीय मॉडल पर एक फोटोग्राफर को कार से टक्कर मारने का आरोप है। पिछले महीने सेसेक्स में एक थियटर से बाहर आते हुए प्राइस ने एक फोटोग्राफर को ठोकर मार दिया था। वह उस वक्त मोबाइल फोन पर बात कर रही थीं। कार में बैठे उनके पति एलेक्स रीड भी इस घटना के चश्मदीद हैं। रिपोर्ट के अनुसार घटना से संबंधित तस्वीरों की जांच के बाद पुलिस ने नोटिस जारी कर प्राइस से पुष्टि करने को कहा है कि वह दुर्घटना के वक्त वहां मौजूद थीं या नहीं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें