कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दिल्ली न जाने वाले एथलीट का समर्थन करूंगा: कीवी प्रधानमंत्री

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की ने कहा है कि वह दिल्ली के राष्ट्रमंडल खेलों में शिरकत न करने वाले अपने देश के किसी भी एथलीट का समर्थन करेंगे।
की ने बुधवार को कहा कि खिलाडियों को यह खुद फैसला करना है कि वे राष्ट्रमंडल खेलों में शिकरत करें या नहीं। उन्हें मंगलवार को खेलों की तैयारियों से जु़डा पूरा ब्यौरा दिया गया था। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड ओलम्पिक समिति को यह निर्णय लेना है कि खिलाç़डयों को नई दिल्ली भेजा जाए या नहीं।
वेबसाइट "स्टफ डॉट को डॉट यूके" के अनुसार की ने कहा, ""मैं चाहूंगा कि खेलों का आयोजन हो लेकिन हमारा मानना है कि इसके लिए हमारे लोगों की पूरी सुरक्षा होनी चाहिए।"" उन्होंने कहा, ""मेरा मानना है कि राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल होने का फैसला खिलाç़डयों को खुद करना है। वैसे ब्रिटिश खिल़ाडी नाम वापस ले रहे हैं। हम ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया के साथ बात कर रहे हैं।"" राष्ट्रमंडल खेलों के स्थगित होने की आशंकाओं पर की ने कहा, ""अगर राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन नहीं होता है तो इसका इन खेलों के भविष्य पर बुरा प्रभाव प़डेगा और ऎसा हम नहीं चाहते। ऎसा होना भारत के लिए भी अच्छा नहीं है।""
गौरतलब है कि नई दिल्ली में तीन अक्टूबर से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलौं की तैयारियों और सुरक्षा को लेकर इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देश खुलकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। दूसरी आयोजन समिति खेलों की तैयारियां पूरी होने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने का दावा कर रही है। इसमें 71 देशों के लगभग 7,000 खिलाç़डयों को भाग लेना है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें