लाहौर। मैच फिक्सिंग के आरोप में फंसे पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर का नाम आईसीसी पुरस्कारों की सूची से हटा दिया गया है। स्थानीय मीडिया के हवाले से यह खबर दी गई है। फिक्सिंग मामले में आमेर और आसिफ के अलावा पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान बट्ट भी आरोपी हैं। इसमें विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल का भी नाम सामने आया था। समाचार चैनल "जियो न्यूज" ने आईसीसी के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि आईसीसी ने इसी विवाद की वजह से इन खिलाç़ड़यों का नाम पुरस्कारों की सूची से हटाया है। आमेर को "सर्वश्रेष्ठ उभरता क्रिकेटर" और आसिफ को "सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर" की श्रेणी में रखा गया था। आईसीसी के एक प्रवक्ता ने इस खबर पुष्टि भी की है। प्रवक्ता ने कहा कि इन दनों ने खिलाç़डयों के नाम हटा दिए गए हैं और ज्यूरी ने इसकी सूचना दे दी है। आईसीसी पुरस्कार सोमवार को बेंगलूरू में दिए जाएंगे।
भारत समाचार
मैच फिक्सिंग विवाद : आईसीसी पुरस्कारों की सूची से आसिफ, आमेर बाहर




















