कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेंसर बोर्ड ने लगाई नॉक-आउट के ट्रेलर पर रोक

मुंबई। संजय दत्त, कंगना रणावत और इरफान खान अभिनीत फिल्म "नॉक आउट" सेंसर बोर्ड के निशाने पर आ गई है। बोर्ड ने फिल्म के एक ट्रेलर पर प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड का कहना है कि इस ट्रेलर में एक हजार रूपये के नोट को अपमानजनक संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है। इस ट्रेलर में जब एक व्यक्ति पूछता है कि एक हजार रूपये के नोट का रंग गुलाबी क्यों होता है तो इरफान ने जबाव दिया है, ""क्योंकि यह गरीब के खून और पसीने से बनता है।""

सेंसर बोर्ड ने अपनी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय मुद्रा को अपमानजनक संदर्भ में प्रस्तुत किया है। आपत्ति वाले हिस्से को हटाने के बजाय फिल्म निर्माताओं ने ट्रेलर को समीक्षा समिति के पास भेजा है। इस फिल्म से जु़डे एक सूत्र ने कहा, ""एक हजार रूपये के नोट पर इस टिप्पणी को अपमानजनक क्यों माना जा रहा हैक् हमारा कहना है कि राजनेता आम आदमी का विश्वास तो़डकर पैसा बना रहे हैं। क्या यह सच नहीं हैक् "आशाएं" में हमने देखा कि जान अब्राहम लगातार पैसा फेंकते हैं और नोटों के बंडलों को ठोकर मारते हैं, तब सेंसर बोर्ड ने आपत्ति क्यों नहीं जताईक्"" फिल्म के निर्माता सोहेल मखलई ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ""यह सही है कि हजार रूपये के नोट के संदर्भ पर आपत्ति जताई गई है। अब हम इस ट्रेलर को समीक्षा समिति में ले जा रहे हैं।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें