कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कोच्चि एकदिवसीय पर बारिश का खतरा

कोच्चि। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को कोçच्चा में होने वाले एकदिवसीय मुकाबले पर बारिश का खतरा बना हुआ है। मूसलाधार बारिश के कारण आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को शुक्रवार सुबह अपना अभ्यास कार्यक्रम रद्द करना प़डा। स्टेडियम से पानी बाहर निकालने और उसे सूखाने का काम चल रहा है, हालांकि मैदान के एक हिस्से में पानी अभी भी भरा हुआ है।
केरल क्रिकेट संघ (केसीए) के अनुसार शुक्रवार को मैदान को तैयार कर लेने की योजना है लेकिन शनिवार सुबह तक ही यह पूरी तरह से सूख पाएगा। बारिश के बावजूद टिकटों की बिक्री उत्साहजनक है। एक क्रिकेट प्रेमी प्रवीण कोरियन ने कहा, ""बारिश हो या धूप, मैंने तो क्रिकेट मैच देखने का फैसला कर लिया है। पिछले 12 वर्षो से कोçच्चा में खेले जाने वाले एकदिवसीय क्रिकेट मैचों में से मैंने सात मैच देखे हैं।""
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ""कोच्चि में शनिवार को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें