मुम्बई। इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) ने सोमवार को कहा कि कम्पनी को छत्तीसगढ़ में 600-600 मेगावाट के दो बिजली संयंत्रों के निर्माण के लिए वीजा पावर से 1610 करो़ड रूपये का ठेका मिला है। एल एंड टी ने एक बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बनने वाले संयंत्रों को 29 से 32 महीने के बीच पूरा किया जाएगा। एल एंड टी देश के विभिन्न हिस्सों में ऎसी ही परियोजनों के लिए काम कर रही है। पिछले माह कंपनी को 6500 करो़ड रूपये का जयप्रकाश ग्रुप पावर से ठेका मिला था।
भारत समाचार
एल एंड टी को मिला 1610 करो़ड रूपये का ठेका





















