कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

लेडी गागा ने रॉब से सुलह की

लंदन। पॉप स्टार लेडी गागा और उनके पूर्व मित्र रॉब फुजेरी में सुलह हो गई है। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेकर कानूनी ल़डाई समाप्त करने का फैसला किया है।

संगीत निर्माता रॉब का दावा था कि उन्होंने गागा को उनका करियर शुरू करने में उस समय आर्थिक तौर पर मदद की थी जब वह सिर्फ स्टेफनी जर्मेनोटा हुआ करती थीं। इस पर लेडी गागा ने उन रॉब पर "गैर कानूनी प्रबंधन" का आरोप लगाया था। रॉब ने खुद को लेडी गागा के प्रसिद्ध गीतों का सह-लेखक बताते हुए उन पर तीन करो़ड पांच लाख डॉलर का दावा ठोंका था। उधर लेडी गागा के वकील का दावा था कि रॉब महज एक एजेंट थे। इस सप्ताह के आंरभ में दोनों में सुलह हो गई। समझौते की शर्ते सार्वजनिक नहीं की गई हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें