नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद स़डकों पर पानी जमा हो गया। इससे कई स्थानों पर यातायात बाधित हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, ""आगे भी बादल छाए रहेंगे और बारिश जारी रहेगी। एक या दो दौर की तेज बारिश हो सकती है।"" दिल्ली में रविवार सुबह से सोमवार सुबह आठ बजे तक 59.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी जमा हो गया है। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार मॉडल टाउन, धौला कुंआ, मोरी गेट, लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, आजादपुर, नजफगढ़, भजनपुरा और रिंग रोड सहित कई जगहों पर यातायात बाधित हुआ है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार सुबह दिल्ली का अधिकतन तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत समाचार
दिल्ली में लगातार बारिश से यातायात बाधित





















