कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

लखीसराय के पुलिस अधीक्षक और उपाधीक्षक का तबादला

पटना। बिहार के लखीसराय जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) का बुधवार को तबादला कर दिया गया।

राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि रंजीत कुमार मिश्रा लखीसराय के नए पुलिस अधीक्षक होंगे जबकि पटना के राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के पुलिस उपाधीक्षक राजबंश सिंह लखीसराय के नए पुलिस उपाधीक्षक होंगे। मिश्रा इसके पूर्व दरभंगा के पुलिस अधीक्षक (नगर) थे। नीलमणि ने बताया दोनों नए अधिकारियों को बुधवार को ही लखीसराय जाकर पद संभाल लेने का निर्देश दिया गया है। लखीसराय के पुलिस अधीक्षक ए$ के$ सिंह को डुमरांव स्थित बिहार सैन्य बल का कमांडेंट बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले रविवार को लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभे़ड़ में सात पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे जबकि सात से ज्यादा घायल हो गए थे। मुठभे़ड के दौरान ही चार पुलिसकर्मियों को नक्सलियों ने बंधक बना लिया था जो अब तक उनके कब्जे में हैं। बंधक बनाये गये पुलिसकर्मियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें