मुंबई। निर्माण और अभियांत्रिकी कंपनी लार्सन एण्ड टूब्रो (एल एण्ड टी) का शुद्ध मुनाफा वर्ष 2009-10 की चौथी तिमाही में 44 प्रतिशत बढ़कर 1,438.10 करो़ड रूपए हो गया। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 998.52 करो़ड रूपए का मुनाफा हुआ था। इस अवधि में कंपनी की कुल आय 28.4 फीसदी बढ़कर 13,914.94 करो़ड रूपये हो गई जबकि पिछले साल यह 10,840 करो़ड रूपये थी। कर देनदारियां चुकाने के बाद कंपनी का वार्षिक मुनाफा वर्ष 2009-10 में पिछले साल के 3481.66 करो़ड रूपये से 25.7 फीसदी बढ़कर 4,375.52 करो़ड रूपये हो गया है। कंपनी का समेकित (कंसोलिडेटेड) मुनाफा 44 फीसदी बढ़कर 5,450.74 करो़ड रूपये हो गया है, पिछले साल यह 3,789.46 करो़ड रूपये था। समूह की कुल आय 2008-09 के 41,086.72 करो़ड रूपये से बढ़कर 2009-10 में 44,729 करो़ड रूपये हो गई है।
भारत समाचार
एल एण्ड टी का शुद्ध मुनाफा 44 फीसदी बढ़ा





















