नई दिल्ली। इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी लार्सन एण्ड टूब्रो (एल एण्ड टी) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,585 करो़ड रूपये के ठेके मिले हैं।
कम्पनी ने एक बयान में कहा, ""समूह की निर्माण इकाई को दूसरी तिमाही में आवासीय, फैक्ट्री, कार्यालय और होटल आदि के निर्माण के लिए 1,585 करो़ड रूपये के ठेके मिले हैं।"" कम्पनी को आवासीय इमारतों के निर्माण की विभिन्न परियोजनाओं के लिए 435 करो़ड रूपये के ठेके मिले हैं। इसके अलावा होटल और कार्यालय की इमारतों के निर्माण के लिए 781 करो़ड रूपये के ठेके मिले। विभिन्न संयंत्रों के निर्माण की परियोजनाओं के लिए कम्पनी को 369 करो़ड रूपये के ठेके मिले।
भारत समाचार
एल एण्ड टी को 1,585 करो़ड रूपये के ठेके मिले





















