कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ओबामा दौरे के विरोध में झारखण्ड में नक्सली हिंसा

रांची। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के विरोध में नक्सलियों ने झारखण्ड में एक रेलवे स्टेशन और दो सरकारी इमारतों में विस्फोट किया।
यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। नक्सलियों ने रेलवे के अधिकारी का अपहरण भी कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने रविवार की देर शाम रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर पलामू जिले में सतबहनी रेलवे स्टेशन के एक हिस्से को उ़डा दिया और स्टेशन प्रबंधक को अगवा कर लिया। एक अलग घटना में नक्सलियों ने डायनामाइट्स के जरिए पलामू जिले के विश्रामपुर ब्लाक में राझारा गांव और नवा ब्लाक में बसना गांव के पंचायत भवनों को उ़डा दिया।
ज्ञात हो कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने ओबामा के चार दिवसीय भारत दौरे के विरोध में रविवार की मध्यरात्रि से 24 घंटे के बंद का आह्वान किया है। बंद के मद्देनजर राज्य के कई हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था के भारी इंतजाम किए गए हैं। ऎहतियात के तौर पर कोल इंडियन कॉर्ड (सीआईसी) सेक्शन की पांच रेलगाडियों को रद्द कर दिया गया है और चार रेलगाडियों के मार्ग बदल दिए गए हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें