कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में बुधवार को नक्सलियों ने माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।
पश्चिमी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने बताया, ""झारग्राम इलाके के एक गांव में माकपा नेता तपन दोलुई की नक्सलियों ने हत्या कर दी। घटना के समय दोलुई अपने खेत में थे।"" दोलुई माकपा की स्थायी समिति के सदस्य थे। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। राज्य के तीन जिलों पश्चिम मिदनापुर, पुरूलिया और बांकुरा में नक्सली सक्रिय हैं।
भारत समाचार
नक्सलियों ने माकपा नेता की हत्या की





















