कराची। एक अज्ञात सटोरिये ने एक टीवी शो में दावा किया है कि पाकिस्तान और इंग्लैड के बीच पिछले महीने खेले गए सारे टेस्ट फिक्स थे। इस सटोरिये का मुंह ढका हुआ था जिससे एक टीवी शो पर आकर यह सनसनीखेज दावा किया।
उसने कहा कि पाकिस्तानी टीम में दो और खिलाडी ऎसे है जिनका अतीत में मैच फिक्सिंग से ताल्लुक रहा है। उसने दावा किया है कि बडे सटोरिये खिलाडियों को मोटे फायदे के लिए खरीद लेते है।
सूत्रों ने कहा कि सटोरियों का इंटरव्यू प्रसारित होते ही एजेसियां हरकत में आ गई और उसकी तलाश शुरू कर दी। एक सूत्र ने बताया कि पुलिस और एफआईए उस आदमी के बारे में पूछताछ कर रही हैं। वह कराची का सटोरिया है। उसने कहा कि यह गलत धारणा है कि फिक्सिंग मोबाइल पर होती है। अधिकांश सौदे लैडलाइन नंबरों पर होते हैं। मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग की बोली इंग्लैड से लगती है। सटोरियां के लिए सबसे बडा बाजार भारत है और स्पॉट फिक्सिंग भारत में ही अधिक होती है। उसने कहा कि शीर्ष सटोरिये एजेटों के जरिए काम करते हैं जो खिलाडियों को लुभाने का जरिया बनते हैं।





















